फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नकली खाद बेचने का आरोप जांच के लिए पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव के किसान आयुब आसिफ ने दुकानदार पर नकली खाद बेचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कृषि विभाग से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

जिस पर कृषि विभाग की टीम जिला गुणवत्ता अधिकारी अंकित कुमार ने सनौली खुर्द गांव में कई निजी खाद दुकानों का दौरा किया।
जिला गुणवत्ता अधिकारी क्यूसीआई अंकित कुमार ने बताया कि किसान के द्वारा यूरिया नकली खाद होने व सब्जी फसल में खाद डालने पर खराब होने के आरोप लगाए हैं। जिसकी जांच विभाग की ओर से की जा रही हैं।
किसान आयुब आसिफ ने सनौली खुर्द गांव में एक निजी खाद की दुकान से तीन दिन पहले यूरिया खरीदी थी। जब खाद खेत में भिंडी की फसल में डाला तो कई घंटे बाद भी खाद पानी में ही नहीं घुला। ट्यूबवेल के पानी में एक दिन बीत जाने पर भी नहीं घुला तो किसान खाद की दुकान पर दुकानदार से मिला। जब खाद का बिल मांगा तो दुकानदार ने उसे बिल भी नहीं दिया। दुकानदार का कहना है कि यह आरोप बिल्कुल गलत है। उसने कोई नकली खाद नहीं बेचा है। जांच से साफ हो जाएगा। वही कृषि विभाग के जिला क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी क्यूसीआई अंकित कुमार का कहना है कि उनके पास किसान की ओर से नकली यूरिया खाद की शिकायत आई हैं। किसान खाद जांच कराने संबंधी शिकायत के मामले में दुकानों की जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें