फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सूर्य की तपिश बढ़ी, तापमान 30 डिग्री के पार

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में घूमते हुए। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप निकलने से लोगों को चुभती गर्मी का अहसास होने लगा है। आलम यह है कि तेज धूप के कारण अब दोपहर के समय त्वचा में जलन महसूस होने लगी है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।
वहीं, न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक बढ़ी इस तपिश ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि इस बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि तापमान में यह उछाल मौसमी बीमारियों को न्योता दे सकता है।
विज्ञापन

गर्मी से मिलेगी राहत : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 1 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शुक्रवार रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इसका प्रभाव से 29 मार्च से 1 अप्रैल तक दिख सकता है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादलवाई, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में हवा की दिशा बदलने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर ही अपनी फसलों की कटाई और भंडारण का प्रबंधन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें