फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शुगर मिल गन्ना पेराई, बिजली बेचने व क्षमता उपयोग में प्रदेश के पहले नंबर पर आया

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत सहकारी शुगर मिल गन्ना पेराई, बिजली बेचने व क्षमता उपयोग में प्रदेश के पहले नंबर पर चल रहा है। मिल में बुधवार सुबह छह बजे तक 38.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। यह प्रदेश 10 सहकारी व हैफेड के एक मिल सहित 11 शुगर मिलों में सबसे ज्यादा है। पानीपत शुगर मिल बुधवार को अपनी 50 हजार क्विंटल पेराई क्षमता से भी अधिक 51 हजार क्विंटल पेराई क्षमता पर चल रहा है। शुगर मिल में बिजली बनाने की लगी टरबाइन साढे़ 25 मेगावाट पर चल रही है। टरबाइन की आठ मेगावाट बिजली से तो शुगर मिल चल रहा है और बाकी बिजली एचवीपीएन के नौल्था पावर हाउस को एक्सपोर्ट की जा रही है। शुगर मिल द्वारा बुधवार सुबह छह बजे तक 2.82 करोड़ लाख यूनिट बिजली एक्सपोर्ट की है। शुगर मिल अब तक 17.85 करोड़ लाख रुपये की बिजली बेच चुका है। एमडी संदीप कुमार ने बताया कि पानीपत शुगर मिल बिजली बेचने में अब तक प्रदेश के सभी सहकारी व निजी मिलों में सबसे ऊपर चल रहा है। पानीपत शुगर मिल का क्षमता उपयोग (कैपेसिटी यूटिलाइजेशन) 94.84 चल रहा है और क्षमता उपयोग में पानीपत शुगर मिल अभी तक प्रदेश के सभी सहकारी एवं निजी शुगर मिलों में टॉप पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें