फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्राओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. प्राचार्य प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। एनएसएस इकाई प्रथम की कार्य प्रभारी प्रिया अग्रवाल, इकाई द्वितीय की कार्य प्रभारी डॉ. राखी नेहरा व दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण को अपना घर और इसके सदस्यों और विद्यार्थियों को अपना परिवार मानते हुए साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पौधों का रखरखाव करके पर्यावरण को साफ सुथरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। पौधों में पानी देकर पर्यावरण को हरा भरा और विश्व के सभी जीवों को शुद्ध ऑक्सीजन के आधार स्तंभ पेड़ पौधों को हरा भरा और सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही नशा मुक्ति के प्रति लोगों को जागृत करने वाला संदेश देने के लिए कविता पाठ भी करवाया गया । इस दौरान महाविद्यालय की एनएसएस की दोनों इकाइयों की सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें