फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में रोज होती है माता की पूजा

विज्ञापन
पुजारी भागवत शर्मा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। असंध रोड दत्ता कॉलोनी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में माता की मूर्ति का हर रोज पूजन और आरती की जाती है। इसके साथ ही सुबह व शाम को आसपास की कॉलोनी से भी श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं।



पुजारी भागवत शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में मंदिर करीब 40 साल पुराना है। दो साल पहले मंदिर का जीर्णोद्धार किया है। मंदिर में माता की मूर्ति के साथ शिव परिवार, राम दरबार, राधा कृष्ण, गणेश और सिंदूर वाले हनुमानजी की मूर्ति है। मंदिर में तड़के पांच बजे माता और देवी-देवताओं का पूजन करते हैं। आरती के बाद सबको भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाता है। मंदिर में तड़के भक्तों का आना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के प्रमुख सेवक विनोद खर्ब ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद शिव परिवार नर्मदा से लेकर आए। इसका अपना अलग महत्व है। माता की मूर्ति पहले से स्थापित है। इनकी भी मंदिर में स्थापना की है। लालबत्ती चौक से कॉलोनी के लिए सीधे ऑटो मिलता है। सेंट मैरी स्कूल के नजदीक ऑटो से कॉलोनी स्थित मंदिर में आ सकते हैं। मंदिर में तड़के माता और सभी देवताओं को स्नान कराया जाता है। इसके साथ भक्तों का आना शुरू हो जाता है।

पुजारी भागवत शर्मा। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें