फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 11 Feb 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यमुना एंक्लेव में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर के अंतर्गत यमुना एनक्लेव में 17 वर्षीय पार्थ सोमवार दोपहर बाद घर में पंखे से फंदे पर लटका मिला। उसके पिता सुरेश कक्कड़ फाइनेंस का काम करते हैं और वे अपने पत्नी के साथ किसी काम से गए थे। उसका दूसरा लड़का इंजीनियरिंग करता है।

पार्थ स्कूल से आने के बाद घर पर अकेला था। पार्थ की आत्महत्या के बाद परिवार के मातम छा गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 6/7 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पार्थ पढ़ाई में कुछ कमजोर था। उसके पास किसी तरह का कोई नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें