फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फौजी ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजाखेड़ी गांव के एक फौजी ने पुलिस और ससुरालियों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फौजी का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने पुलिस के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। इसके बाद उसे थाना किला में ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार को गांव के प्रदीप ने बताया कि वह सेना में क्लर्क हैं। उनका विवाह यूपी के शामली जिले के कांधला में हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। उसका एक साला यूपी पुलिस में तैनात है। बुधवार को उसके साले और पत्नी घर में आये और उसके साथ मारपीट की। इसके बार किला थाना पुलिस को बुला लिया। इसके बाद उसको थाने पर ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की। प्रदीप ने डीएसपी मुख्यालय को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने तुरंत ही थाना प्रभारी को फोन कर इस मामले की जांंच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें