फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हड़ताल के बीच सचिव ने संभाली कमान, बाजार में खुद उतरकर कराई सफाई

विज्ञापन
रेलवे रोड पर जेसीबी से कूड़ा उठवाते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी और मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उल्टी झाडू लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। वहीं हड़ताल से बिगड़ती सफाई व्यवस्था के बीच नगर परिषद सचिव प्रिंस व सफाई निरीक्षक द्वारा रेलवे रोड पर एक सप्ताह से पड़ा कूड़ा उठवाया।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान रणवीर सिंह ने नगर परिषद कार्यालय से एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जीटी रोड सर्विस लेन, मुख्य बाजार, पुराने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक पैदल मार्च निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। वहीं जेबीएम के कर्मचारियों और जेसीबी मशीनों की मदद से बाजार क्षेत्र से कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें