इसराना। एसडीएम नवदीप नैन ने शनिवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने आवक, खरीद व उठान की ली जानकारी ली। मंडी में 1.90 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से 49440 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। शनिवार तक इसराना मंडी से 6715 क्विंटल गेहूं का उठान हुआ है। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि मंडी से उठान बराबर नहीं है। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों में मंडी में जगह नहीं बचेगी।