फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संदीप 800 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। विद्युत नगर स्थित खेल प्रांगण में हरियाणा पावर स्पोर्टस ग्रुप की मेजबानी में तीन दिवसीय खेल की 13 वीं इंटर पावर यूटीलिटी खेलकूद प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई। इसमें बिजली निगम की चारों कंपनियों ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विपिन गुप्ता रहे। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के खिलाड़ी संदीप ने एक बार फिर रजत पदक जीता। इस दौड़ में एशियन मेडलिस्ट भोला राम प्रथम रहे। संदीप को अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम आने पर अधिकारियों ने 11 हजार रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। इनके अलावा पानीपत थर्मल से विक्रम नेहरा पहलवान ने 61 किलोग्राम में रजत और मीनू हुड्डा ने 70 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता। हॉकी प्रतियोगिता में टीम ने प्रथम स्थान पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें