फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: 36वें राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना होने पर पहुंचे परिवार और दोस्तों से मिले नीरज चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक के बाद लुसाने डायमंड लीग, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ज्यूरिक डायमंड लीग में इतिहास रचने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा करीब एक वर्ष बाद अपने घर पहुंचे और परिवार तथा दोस्तों से मिले। वे सोमवार की रात को पानीपत के मतलौडा हलके में अपने गांव खंडरा पहुंचे और मंगलवार की दोपहर में गुजरात के लिए रवाना हो गए, जहां 29 सितंबर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का वे हिस्सा होंगे। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी पर फोकस करेंगे।
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स के अंतर्गत जेवलिन की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद नीरज चोपड़ा का तीसरी बार पानीपत आना हुआ है। इससे पहले अमेरिका में 90 दिन की ट्रेनिंग लेने के साथ ही उन्होंने डायमंड लीग, वर्ल्ड चैंपियनशिप और ज्यूरिक डायमंड लीग में भी पदक जीतकर इतिहास रचा। हालांकि इस दौरान चोट के कारण वह कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। परिजनों के अनुसार इस वक्त उनकी ट्रेनिंग अलग-अलग देशों में हो रही है, जिसके चलते घर पर परिवार से भी सप्ताह में एक या दो बार ही बात हो पाती है। ऐसे में सोमवार की रात माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बिताने के बाद मंगलवार की सुबह नीरज चोपड़ा ने अपने मित्र सनी सरदार को कॉल कर घर बुलाया। साथ ही एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान भी नीरज चोपड़ा से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे। नीरज चोपड़ा ने उनके साथ दोपहर का भोजन किया और फिर गुजरात के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें