फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत:आइसक्रीम देने से मना किया तो लूटे 2700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर संगीत सिनेमा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक आइसक्रीम वाले को रोककर उससे 2700 रुपये लूट लिए। आइसक्रीम वाले ने इन युवकों को आइसक्रीम देने से इंकार कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के मथुरा गांव निवासी श्याम लाल पासवान पुत्र गंगा पासवान ने बताया कि पिछले कई साल से सेक्टर 13-17 में किराए पर रहता है। वो एक साल से महावीर कॉलोनी में दीपक आइसक्रीम डीलर के पास आइसक्रीम की रेहड़ी लगाता है। सोमवार रात को वो आइसक्रीम बेचकर अपने कमरे पर वापस जा रहा था। संगीत सिनेमा के पास दो युवक उसके पास आए और रेहड़ी को रुकवा लिया। इन युवकों ने उससे आइसक्रीम मांगी। उसने कहा कि आइसक्रीम खत्म हो गई। युवक उससे गालीगलौज करने लगे और जेब से 2700 रुपये लूट लिए। आरोपी बाइक पर बस स्टैंड की ओर फरार हो गए। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें