फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मृतकों के परिजनों ने किया सिविल अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनियंत्रित इनोवा कार की टक्कर से अलग-अलग बाइक सवार तीन युवकों की मौत से परिजनों में आक्रोश है। युवकों के परिजनों ने सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। आक्रोशित परिजनों ने मृतकों के शव लेेने से इंकार कर दिया और अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान परिजनों और पुलिसकर्मियों के बीच नोक झोंक भी हुई।
हंगामे की सूचना पर एसएचओ थाना मॉडल टाउन ने अस्पताल पहुंचकर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ और परिजन तीनों के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीरवार शाम को अनियंत्रित इनोवा कार ने डाहर चौक से पानीपत आते समय गुप्ता फैक्टरी के सामने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में शाहपुर निवासी साहिल (25) की मौत हो गई थी। इसके बाद कार ने ब्राह्मणवास गांव के पास बाइक सवार दो युवकों पलड़ी गांव निवासी रविंद्र और बांध गांव निवासी सौरभ को भी कुचल दिया था। उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी।
इनोवा कार ने दो कारों को भी टक्कर मारी थी। जिसके बाद कार सवार कार को घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें