फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की सड़कों और बाजारों में फिर बढ़ी अतिक्रमण की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के तकरीबन सभी बाजारों में अतिक्रमण इस समय चरम सीमा पर है। लाल बत्ती से लेकर सलारगंज गेट तक को 26 से 28 फुट चौड़ी सड़कों पर 20-20 फुट तक दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। यहां सिर्फ छह से आठ फुट का बीच का रास्ता बचता है। जिसमें हर समय रेहड़ी वालों के साथ दो, तीन और चार पहिया वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात ये हैं कि लाल बत्ती से लेकर सलारगंज गेट तक जाने के लिए पैदल चलने में भी 30 मिनट से ज्यादा लग जाते हैं।
विज्ञापन

बाजारों में दोनों ओर के दुकानदारों ने दस दस फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इंसार बाजार, चौड़ा बाजार, देवी मंदिर बाजार, गुड़ मंडी, अमर भवन चौक के हालात सबसे ज्यादा खस्ता हैं। इसे लेकर कई बार दुकानदार और बाजार प्रधान जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को कार्रवाई करने के बारे मिल चुके हैं लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। कई माह पहले निगम ने भी यहां दो बार औपचारिकतापूर्ण अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया लेकिन ये अभियान लंबे समय तक नही चल पाया।

बॉक्स
वाहनों की एंट्री तक नहीं बंद कर पाया प्रशासन
पिछले साल दिवाली पर बाजार प्रधानों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी, तब कुछ दिनों के लिए बाजारों में भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगाया था लेकिन इसके बाद से ई रिक्शा से लेकर ऑटो और माल वाहक वाहन भी बाजारों में घूमते रहते हैं। अतिक्रमण और भीड़ की वजह से कई बार बाजारों में आने जाने वाले लोग भी एक दूसरे से उलझते नजर आ जाते हैं। सभी बाजारों में रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिससे बाजारों की रोनक भले ही बढ़ती हो लेकिन इनके रास्ते संकरे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
छह से आठ फुट बचा रोड
सभी बाजारों में अतिक्रमण का बुरा हाल है। बाजार के बीच में केवल छह से आठ फुट की जगह ही बचती है। प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए।
गौरव लीखा, प्रधान इंसार बाजार।


निगम की लापरवाही से अतिक्रमण को बढ़ावा
कई दुकानदार चंद पैसों के लिए दूसरे दुकानदारों की दुकानदारी खराब करवा रहे हैं। निगम की लापरवाही से अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। अगर निगम लगातार कार्रवाई करे तो अतिक्रमण की समस्या पैदा ही न हो।
विज्ञापन

सुशील भराड़ा, प्रधान, देवी मंदिर बाजार

अतिक्रमण हटवाने के लिए आगे आएं प्रधान
सलारगंज गेट से लेकर लाल बत्ती तक काफी ज्यादा अतिक्रमण है। यहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। इस एरिया में आठ प्रधान भी हैं। उनको भी
अतिक्रमण हटाने के लिए आगे आना चाहिए।
सुरेश बवेजा, प्रधान चौड़ा बाजार।


वर्जन-
अतिक्रमण को लेकर निगम समय समय पर अभियान चलाता रहा है। बाजारों में फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
जितेंद्र नरवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें