समालखा । अजीवन कारावास की सजा काट रहे आरोपी के जेल से जमानत पर रिहा होने और निर्धारित समय में वापस नहीं आने पर उप अधीक्षक जिला जेल फरीदाबाद की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पत्र से भेजी शिकायत में उप अधीक्षक जिला जेल फरीदाबाद अनिल कुमार ने बताया कि ओमबीर निवासी गांव चुलकाना बंदी है और आजीवन कारावास की सजा व्यतीत कर रहा था। इस कैदी 30 जून को रिहा किया गया था और 02 सितंबर को उसे वापस आना था, लेकिन वह नहीं आया। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।