फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो फोटो भेजने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी रोड निवासी युवती को पहले तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वीडियो भेजी गई। इसमें आरोपी ने युवती पर वीडियो में जैसा दिख रहा है, वैसा ही करने का दवाब बनाया। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। इस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह पीड़िता के परिजनों का परिचित निकला। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कुटानी रोड निवासी एक युवती ने बताया था कि वह सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम का यूज करती है। एक नदीन खान नाम के लड़के ने उसे रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद आरोपी ने उसे लेडीज सूटों के डिजाइन भेजने शुरू कर दिए। युवती ने उससे सूटों के रेट पूछे और उससे बातचीत की। इसका फायदा उठाकर 20 फरवरी की सुबह 10:10 बजे नदीन ने उसे अश्लील व न्यूड वीडियो भेजी। साथ में कई अश्लील फोटो भी भेजी। इस पर उसने आपत्ति जताई और उससे बात करनी बंद कर दी। इसके बाद भी आरोपी ने उसे लगातार कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। 19 मार्च को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो कर संबंध बनाने का दवाब बनाया और धमकी भी दी। जब युवती ने आपत्ति जताई तो उसने फोटो-वीडियो हटाने करने शुरू कर दिए लेकिन युवती ने स्क्रीनशॉर्ट ले लिए थे। इस मामले में अब तीन माह बाद आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें