फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्ली बोल रहा हूं...सामने वाली पार्टी ने तुझे ठोकने के लिए 10 लाख दिए है, बचना है तो 10 लाख रुपये दे दे

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा से जिला परिषद के उम्मीदवार से बदमाश ने कॉल कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि वो बाली बोल रहा है...सामने वाली पार्टी ने उसे मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी है। अगर बचना है तो पैसे दे दो नहीं तो वोटिंग वाले दिन मार देंगे। बदमाशों ने दो दिन में विदेशी नंबर से ऐसी पांच कॉल की है। डरे सहमे प्रत्याशी ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए बदमाश तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव भालसी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वो वार्ड दो से जिला परिषद का चुनाव लड़ रहा है। वो अपने दोस्त वीरेंद्र के साथ रहता है। 22 अक्टूबर की रात 10:36 बजे वीरेंद्र के फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह बाली बोल रहा है तू सुरेंद्र बोल रहा है क्या? उसने हामी भरी। इसके बाद कॉल करने वाले ने कहा कि तेरे को ठोकने के 10 लाख रुपये दे रखे हैं। ये सुनकर उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। रात करीब 11 बजे एक और कॉल आई। यह कॉल वीरेंद्र ने सुनी। कॉलकर्ता ने फिर से कहा कि तुझे सुना है या नहीं, रुपये चाहिए। वीरेंद्र ने पूछा कि किस चीज के रुपए चाहिए? इस पर बदमाश ने कहा कि सामने वाली पार्टी ने सुपारी दे रखी है। इतना कहने के बाद फिर से कॉल डिस्कनेक्ट कर दी।
23 अक्टूबर की सुबह करीब 6:35 बजे विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉलकर्ता ने फिर वीरेंद्र को यही कहा कि तुझे सुना है या नहीं। वीरेंद्र ने कहा कि क्या सुना भाई। बदमाश ने कहा कि रुपये चाहिए। वीरेंद्र ने फिर से पूछा कि किस चीज के रुपये चाहिए। उसने कहा कि सामने वाली पार्टी ने सुपारी दे रखी है। शाम करीब 8:04 बजे फिर से कॉल आई। जिसे सुरेंद्र ने रिसीव किया। यह कॉल भी एक अलग विदेश नंबर से थी। बदमाश ने इस बार कहा कि 15 लाख रुपये देने पड़ेंगे नहीं तो इसका अंजाम वोटिंग वाले दिन भुगतोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मामले में केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है- एसएचओ
जिला परिषद के प्रत्याशी से रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
सुनील कुमार, एसएचओ मतलौडा पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें