फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच प्रत्याशी के पिता के घर से 9.70 लाख कैश व 3.30 लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 में सोमवार को चोरों ने गांव काबड़ी के सरपंच प्रत्याशी के पिता के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। प्रत्याशी दिवाली पर परिवार के साथ गांव में पूजा करने गया था। वहां से लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले। अलमारी से 9.70 लाख रुपये कैश 3.30 लाख रुपये के सोने के जेवर चोरी मिले। प्रत्याशी ने इसकी सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। यहां सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। कैमरों में दो चोर कैद हो गए हैं। फुटेज के अनुसार चोर वारदात को अंजाम देने कार में आए थे। अब पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर चोरों की धरपकड़ शुरू कर दी है। सेक्टर 13-17 निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वो पेशे से ट्रांसपोर्टर है। उसका बेटा गांव काबड़ी से सरपंच का चुनाव लड़ रहा है। सोमवार को दिवाली के दिन दोपहर करीब 2:15 बजे वह परिवार सहित अपने गांव काबड़ी में पूजा करने गया था। वो वहां से शाम करीब चार बजे वापस घर लौटे।
घर आने पर देखा कि मेन गेट पर लटका ताला टूटा हुआ है। घर के भीतर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। घर में कमरे और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बेड के ऊपर व अलमारी के बाहर बिखरा हुआ पड़ा था। इसके बाद उन्होंने घर का सामान चेक किया। पता लगा कि घर से करीब 9.70 लाख कैश, सोने की दो बाली, दो सोने की चेन, हाथ और पैरों की कडौली, सोने का ओम समेत तमाम जेवर चोरी थे। चोरी जेवरों की कीमत 3.3 लाख रुपये हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो इसमें चोर कैद हो गए। चोर रोहतक नंबर की कार में वारदात को अंजाम देने आए थे। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 1.42 लाख चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। बागवानी विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर धोखाधड़ी की गई है। एटीएम बूथ पर मदद के बहाने एक युवक ने कार्ड बदल लिया और फिर दो दिन में खाते से 1.42 लाख रुपये चोरी कर लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात ठग पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव खंदरोई जिला सोनीपत निवासी दरियाव सिंह ने बताया कि वो हाल ही में समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में रहता है। 22 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे वह जीटी रोड समालखा स्थित पीएनबी के एटीएम बूथ में गया था। उसने अपने खाते से पहली ट्रांजेक्शन में छह हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह बैलेंस चेक करने लगा। इसी दौरान बूथ में उसके साथ खडे़ एक युवक ने कहा कि वह बैलेंस चेक कर देगा। उसने डेबिट कार्ड हाथ से लिया और मशीन में डाल कर बोला कि इसमें बैलेंस प्रिंट वाला पेपर नहीं है। युवक ने डेबिट कार्ड बदल लिया। 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर की सुबह तक उसके खाते से 1. 42 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसके पास मोबाइल पर पैसे निकलने का संदेश आया तब उसे घटना का पता चला।
घर से 1.70 लाख से भरा बैग चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत।
गांव नारायणा में चोरों ने मनी ट्रांसफर का काम करने वाले व्यक्ति के घर से उसका पैसों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में 1.70 लाख रुपये थे। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नारायणा निवासी अनुज ने बताया उसकी अपने गांव के ही अड्डे पर मनी ट्रांसफर की दुकान की है। 22 अक्तूबर को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बैग में वह दिनभर का सारा कैश साथ लेकर गया था। बैग में 1.70 लाख रुपये थे। शाम को उसने बैग को अपने कमरे में अलमारी के ऊपर रख दिया था। दरवाजे को बिना कुंडी लगाए सो गया था। सोमवार सुबह उठा तो उसका बैग नहीं मिला। उसने अपने स्तर पर बैग को काफी ढूंढा लेकिन कोई भेद नहीं लगा। उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर मिट्टी पड़ी है। इसमें एक व्यक्ति के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें