फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पार्टी को बंधक बनाकर मारपीट

Fri, 01 Nov 2013 11:05 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई के लिए गई जींद पुलिस पार्टी को बंधक बनाकर हमला करने के आरोप में लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस कर्मचारी राजौंद में हत्या का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


पुलिस चौकी सर्फाबाद जिले जींद में तैनात एएसआई रविंद्र कुमार ने राजौंद थाने में दर्ज करवाई शिकायत में आरोप लगाया है कि वे अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ राजौंद में हत्या का प्रयास करने के मामले में कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। जहां पर एक व्यक्ति के घर ठहरे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना था।

 उन्होंने बताया कि जैसे ही राजौंद में आरोपियों के रिश्तेदार विनोद कुमार के घर में पहुंच कर आरोपी राजकुमार, मन्नू, सतविंद्र निवासी शिवानामाल (जींद) को पुलिस ने हिरासत में लिया तो उनके रिश्तेदार राजौंद निवासी विनोद कुमार ने पुलिस पार्टी को रोक लिया और अपने साथी ब्रिजेश, मुकेश, प्रमोद निवासी राजौंद व 20 अन्य लोगों के साथ पुलिस पार्टी को बंधक बनाकर उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


 जब पुलिस पार्टी ने इसका विरोध जताया तो उन्होंने सरकारी दस्तावेज छीनकर पुलिस वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने हत्या के असफल प्रयास के तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया और पुलिस पार्टी को उन्हें गिरफ्तार करने की एवज में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी का कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें