फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोल्डन ग्रुप के मालिक ने आठवें दिन ही बनाई दीवार, अवैध बताने वाला निगम चुप

विज्ञापन
स्वा​​स्तिक रोड ​स्थित फैक्टरी की बनाई गई दीवार। संवाद
विज्ञापन
- नगर निगम ने 19 और 20 सितंबर को की थी तोड़फोड़, फैक्टरी मालिक ने दिखाए थे 917 गज की रजिस्ट्री संबंधित दस्तावेज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। गोल्डन ग्रुप के मालिक वेदप्रकाश चुघ ने नगर निगम की ओर से स्वास्तिक रोड स्थित गोल्डन टैरी टॉवल फैक्टरी तोड़ने के आठवें दिन उसे दोबारा बनाना शुरू कर दिया है। फैक्टरी मालिक ने रविवार को दीवार बनाकर गेट लगा लिया है। नगर निगम अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
नगर निगम ने 19 सितंबर को गोल्डन ग्रुप की स्वास्तिक रोड स्थित गोल्डन टैरी टॉवल फैक्टरी के अगले हिस्से का करीब 10 फीट छज्जा तोड़ दिया था। निगम का दावा था कि इसमें अतिक्रमण किया गया। इसके अगले दिन आधी रात को फिर से जेसीबी लेकर पहुंचे। गोल्डन ग्रुप के मालिक वेदप्रकाश चुघ का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों ने मनमर्जी से आधी रात को फैक्टरी तोड़ दी। उन्हाेंने बताया कि उनकी फैक्टरी की रजिस्ट्री 917 गज की है, जबकि उन्होंने 870 गज में ही निर्माण किया है। उन्होंने इस मामले में कोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट में इसकी सुनवाई 30 सितंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

बड़ा सवाल-अब चुप क्यों

नगर निगम के अधिकारियों की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे थे। नगर निगम अधिकारियों ने फैक्टरी मालिक को तीन नोटिस देने की बात कही थी। इसे अवैध भी बताया था। अब फैक्टरी मालिक ने दीवार बना ली है। निगम अधिकारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि इस रोड पर गोल्डन फैक्टरी के नजदीक गली तंग थी। जबकि इससे आगे और पीछे गली खुली है। अब फैक्टरी मालिक ने करीब नौ इंच और आगे से दीवार बनाई है। इससे गली और तंग हो गई है।

भाजपा नेता के घर बैठक
भाजपा के एक नेता के मॉडल टाउन स्थित आवास पर वेदप्रकाश चुघ और अन्य लोगों की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ से गोल्डन फैक्टरी के पीछे जमीन खरीदने वाले लोग थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस के नेता बताए गए हैं। दोनों में सुलह हुई। इसके बाद फैक्टरी की दीवार बनाना शुरू की। गोल्डन ग्रुप के मालिक वेदप्रकाश चुघ के बेटे अक्षय चुघ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। वे इसमें पूर्व सांसद संजय भाटिया और भाजपा उपाध्यक्ष नवीन भाटिया का आभार जता रहे हैं। साथ ही अधिकारियों या अन्य किसी को इस दौरान कुछ गलत शब्द कहे जाने पर माफी भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन




गोल्डन टैरी टावल फैक्टरी के मामले में अधिकारियों से बात की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की गलती मिली तो आगामी कार्रवाई की जाएगी। फैक्टरी की दीवार बनाने की जानकारी नहीं है।
- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें