फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बंदियों की बढ़ी संख्या, जेल की क्षमता बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपेन्द्र कुमार
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह स्थित जिला जेल में बंदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षमता से अधिक बंदी जेल में होने के कारण अब एक बार फिर जेल की क्षमता को बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। पिछले छह साल में दूसरी बार जेल में बंदियों को रखने की क्षमता को बढ़ाया जाएगा। सिवाह गांव के पास करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से जिला जेल का निर्माण किया गया था। तीन मार्च 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत जेल का उद्घाटन किया था।
शुरूआत में जेल में 630 पुरुष बंदी और महिला बैरक में करीब 110 बंदियों की क्षमता रखी गई थी। लेकिन, बंदियों की संख्या बढ़ने के कारण जेल की क्षमता को बढ़ाकर 1163 कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी लगातार जेल में बंदियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में क्षमता से अधिक बंदी जेल में बंद हैं। जिस कारण वर्तमान में करीब 1400 बंदी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

जिनमें करीब 350 सजायाफ्ता भी हैं। बंदियों की संख्या को देखते हुए जेल प्रशासन ने एक बार फिर से जेल की क्षमता को बढ़ाने का प्लान तैयार किया है। अब जेल की क्षमता को बढ़ाकर 1700 के आस-पास करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें