फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा दी

Sun, 06 Oct 2013 12:21 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा में गांव के ही एक युवक के संग फरार हुई पट्टी कल्याणा निवासी छात्रा ने दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली है। दोनों ने शादी के बाद अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सिवाह स्थित पुलिस लाइन में भेज दिया है। वहीं दोनों के शादी करने की घटना गांव में चर्चा का विषय है।

पट्टी कल्याणा निवासी एक छात्रा 21 अगस्त को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, परंतु कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद जांच करने पर पता लगा की उसी के कॉलेज में पढ़ने वाला गांव का युवक उसे भगा ले गया है। इसकी शिकायत छात्रा की मां ने थाना पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जय भगवान रेडू ने बताया कि छात्रा ने गांव के ही युवक के साथ एक अक्तूबर को दिल्ली के पटेल नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली है।

इसके बाद उन्होंने जिला अदालत में पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों को अदालत के आदेश पर सुरक्षा मुहैया कराते हुए सिवाह स्थित पुलिस लाइन में भेज दिया। दोनों अलग अलग जाति से है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें