फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर टंकी में फेंका, पत्नी और भतीजे पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। अवैध संबंधों का विरोध करने पर सफाई कर्मचारी की हत्या कर शव को बोरे में रखकर गांव की टंकी में फेंक दिया गया। शनिवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने टंकी खोली तो उसमें बोरा पड़ा मिला, जिसमें सफाई कर्मी का शव था। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी और भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई (45) पानीपत नगर निगम में कर्मी था। 10 दिन पहले उसने अपनी पत्नी को भतीजे के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद भतीजे की मार पिटाई की गई थी और उसने माफी भी मांग ली थी। आरोप है कि 21 जुलाई को वह घर से काम पर निकला था। उसकी राज नगर में सफाई करने की ड्यूटी लगी हुई थी, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। मामले में अगले दिन पत्नी की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव अहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को दुर्गंध आनी शुरू हुई। जब वह परेशान हो उठे तो उन्होंने छानबीन शुरू की। तभी गांव की पानी की टंकी में प्लास्टिक का बोरा मिला, जिसे खोलकर देखा तो उसमें शव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ ही आगामी जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर मधुबन लैब भेजा गया। बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला हत्या में दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वर्जन
शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या की धारा को पुरानी रिपोर्ट में जोड़कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों की तरफ से पत्नी और भतीजे पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील जांगड़ा, थाना प्रभारी, मतलौडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें