फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नगर निगम ने जाटल रोड नहरों के बीच 20 दुकानों के तोड़े थड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुक्रवार को तेज कर दिया। टीम ने जाटल रोड दोनों नहरों के बीच करीब 20 दुकानाें के बाहर थड़ाें काे तोड़ा। वहीं सड़क पर लगाई लोहे की दो सीढ़ियाें काे भी तोड़ा। निगम अधिकारियों ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

दिल्ली पैरलल नहर से पश्चिमी यमुना लिंक नहर के बीच अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा था। इसकी शिकायत भी निगम को मिल रही थी। नगर निगम एक्सईएन नवीन सहरावत ने पुलिस और निगम की टीम के साथ शुक्रवार को दाेपहर बाद तीन बजे कार्रवाई शुरू की। यह सायं पांच बजे चली। टीम में एक्सईएन नवीन सहरावत के साथ एटीपी याेगेश ताेमर, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिंकू साथ रह। एक्सईएन नवीन सहरावत ने कहा कि जाटल रोड पर अतिक्रमण की लगातार शिकायत मिल रही थी। शुक्रवार को थड़े तोड़ दिए गए हैं। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें