फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मां ने किसान सतीश के पकड़े थे पैर, बेटे ने परने से दबाया था गला

Thu, 28 May 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सतीश की हत्या के आरोपी मां-बेटा। पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने वैसर गांव में किसान सतीश की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी मां-बेटे को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सतीश ने नशे की हालत में उनके घर में घुसकर छेड़खानी की थी। महिला ने उसके पैर पकड़े और फिर बेटे ने परना से गला दबा दिया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत के सामने पेश किया। महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया वहीं बेटे को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मंगलवार देर रात को वैसर गांव में किसान सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उनका शव गांव के ही राजेश की छत के चौबारे पर पड़ा मिला था। पुलिस ने सतीश की मां राजबाला की शिकायत पर राजेश की पत्नी मंजीत, उसके बेटे विकास, जेठ राजपाल, राजपाल की पत्नी व उसके बेटे विशाल पर घर बुलाकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। मंगलवार देर शाम को आरोपी मंजीत व उसके बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में मंजीत ने बताया कि उनके पति राजेश 12 साल से लकवा ग्रस्त हैं। सोमवार को उनका बेटा विकास किसी काम से मतलौडा गया था। रात को सतीश नशे की हालत में उनके घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा। उसका विरोध किया तो उसने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इसी बीच विकास वहां आ गया। उन्होंने मिलकर सतीश की पिटाई की। आरोपी महिला मंजीत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात को उनकी सतीश के साथ हाथापाई हुई। सतीश को कमरे के अंदर की फर्श पर गिर गया। उसने उसके पैर पकड़ लिए थे और विकास ने परने से गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने शव खींचकर चौबारे के बाहर डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत के सामने पेश किया। मंजीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, विकास को एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें