फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज अंधड़ के साथ सुबह हुई छिटपुट बूंदाबांदी, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
दिनभर आसमान में छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को सुबह तेज अंधड़ के साथ करीब 15 मिनट छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिनभर अंधड़ के साथ हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। इससे किसानों की चिंता बनी रही। इससे थ्रेसिंग का काम बंद हो गया। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी चार दिन मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तड़के ही तेज हवा शुरू हो गई, इसके साथ हल्के से मध्यम बादल घिर आए। सुबह करीब आठ बजे छिटपुट बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

करीब 15 मिनट बूंदाबांदी चली इसके बाद दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। पिछले दो दिन से तेज अंधड़ चलने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह हुई छिटपुट बूंदाबांदी और दो दिन से चल रही तेज अंधड़ से थ्रेसिंग का काम बंद हो गया। सिवाह गांव के जसमेर ने बताया कि गेहूं की कटाई हो चुकी है। अब थ्रेसर से गेहूं निकलवाने के लिए हवा कम होने का इंतजार कर रहे हैं। हवा चलने से थ्रेसर नहीं चल पा रहे हैं। वहीं बार-बार मौसम बदलने से कटी फसल के भीग जाने का डर सता रहा है। यदि अब बारिश होती है तो कटी कटाई फसल खराब हो जाएगी। शहर मालपुर गांव के संदीप ने बताया कि बादल छाए रहने के चलते गेहूं कटाई शुरू नहीं कर पा रहे हैं। वे मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी चार दिन मौसम साफ रह सकता है, जिससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ सकता है। हवा की रफ्तार किसानों की परेशानी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें