श्री राम शरणम के पास ट्यूबवेल का उद्घाटन करते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित श्री राम शरणम रोटरी क्लब के पास के ट्यूबवेल का शहरी विधायक प्रमोद विज ने उद्घाटन किया। इस दौरान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। पार्षद तरुण गांधी ने ने क्षेत्रवासियों के साथ आहुतियां डालकर सुख-समृद्धि की कामना की।
हरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि वे सबको साथ लेकर विकास कार्य करा रहे हैं। पार्षदों की मांग को प्रमुखता के साथ पूरा कराया जाता है। पार्षद तरुण गांधी ने बताया कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में पानी के कम दबाव और किल्लत की शिकायतें मिल रही थी। इसे प्राथमिकता पर हल कराया गया है। अब इस नए ट्यूबवेल के शुरू होने से सैकड़ों परिवारों को पर्याप्त पानी मिलेगा।