फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारियों के सही काम के लिए साथ रहने का विधायक ने दिलाया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के व्यापारियों ने बोर्ड के नोटिस रद्द होने पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का आभार जताया। विधायक ने व्यापारियों के सही काम के लिए हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। व्यापारियों ने शहर को सुंदर बनाने में अपना पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इन सबके बीच निगम ने बोर्ड के नए नियमों के लिए काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल ने बुधवार को मॉडल टाउन स्थित आवास पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज का आभार व्यक्त किया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि शहर के व्यापारी तीन साल पुराने नियम के एक साथ लागू करने पर परेशान थे। करीब 400 दुकानदारों को करीब 16 करोड़ रुपये के नोटिस दिए जा चुके थे। निगम अधिकारी अब भी बाजार का सर्वे कर रहे हैं। व्यापारी पहले मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज के साथ बैठक कर मांग रख चुके थे। विधायक प्रमोद विज के सामने 29 मई को अपनी समस्या रखी थी। उन्होंने समाधान कराने का भरोसा दिया था। विधायक प्रमोद विज ने व्यापारियों के साथ किया अपना वायदा पूरा किया है। विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को फोन कर इनको रद्द करने के आदेश दिए। इस मौके पर गौरव लिखा, निशांत सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें