फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बदमाशों ने प्रधानाचार्या का छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रक्षाबंधन पर दिल्ली अपने मायके जा रही एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य का बदमाश जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के सामने पर्स छीन लिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



मॉडल टाउन निवासी रेखा बजाज ने बताया कि वह एनएफएल स्थित निजी स्कूल की प्रधानाचार्या है। वह मंगलवार को स्कूल से आने के बाद अपने कार चालक को लेकर दिल्ली अपने मायके जा रही थीं। उसके चालक सतबीर ने जीटी रोड पर मलिक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाया था। दोपहर साढ़े तीन बजे जब वो दिल्ली के लिए चले तो अनाजमंडी कट के पास कार के बोनट से धुआं उठने लगा। चालक सतबीर ने कार को रोका और वो दोनों बोनट को देखने लगे। इसी वक्त पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उसका पर्स झपटकर गोहाना रोड की ओर फरार हो गए। उसने चालक सतबीर के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस आई और उसने इसकी शिकायत दी। उसके पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल , कानों की बाली, चांदी की तीन चेन समेत जरूरी कागजात थे। इस संबंध में चांदनी बाग थाना पुलिस के एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि

प्रधानाचार्या की शिकायत पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें