फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रशासन और व्यापारियों की बैठक बेनतीजा, छुट्टी का फैसला डीसी पर छोड़ा

विज्ञापन
रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में बातचीत करते निगम अ​धिकारी व बाजार प्रधान । संवाद
विज्ञापन
- अधिकतर दुकानदारों ने महीने में दो रविवार को ही साप्ताहिक अवकाश रखने को कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रशासन और व्यापारियों की बाजार में साप्ताहिक अवकाश तय करने के लिए पहली बैठक बेनतीजा रही। प्रशासन ने सप्ताह में एक दिन अवकाश रखने की बात कही। जबकि व्यापारी महीने में दो रविवार अवकाश रखने की बात कहते रहे। व्यापारियों ने इस बात का फैसला उपायुक्त पर छोड़ दिया। प्रधानों ने साफ किया कि छुट्टी अकेले बाजार की नहीं हाेनी चाहिए। इसमें मॉल की दुकान व शोरूम भी शामिल किए जाए।
प्रशासन और व्यापारियों की बैठक सोमवार को सरकारी विश्राम गृह में शाम करीब चार बजे शुरू हुई। यह करीब एक घंटे तक चली। प्रशासन की तरफ से नगर निगम सहायक आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और यातायात डीएसपी सुरेश सैनी पहुंचे। दुकानदारों की तरफ से संयुक्त व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल समिति पदाधिकारियाें और बाजार प्रधान शामिल हुए। बैठक में रविवार काे बाजार बंद रखने पर चर्चा की। साथ ही प्रशासन और सरकार के सामने मांग रखी कि हर महीने में केवल दो रविवार ही बाजार बंद रखे जाए। महीने के सभी रविवार बाजार बंद नहीं हाेने चाहिए। बाजार तभी बंद हाेंगे, जब माॅल व अन्य कंपनियाें के शोरूम भी बंद रहेंगे। सिर्फ खाने पीने की चीजें और दवा व किराना के सामान की दुकानें खुली रहनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर गाैरव लीखा, संजय वर्मा, निशांत साेनी, अमल मुंजाल, अनिल मदान, धर्मपाल चाेपड़ा, आनंद जैन, सुनील सिंगला माैजूद रहे। नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने बताया कि बाजार प्रधानों के साथ बैठक की सभी जानकारी उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया को देंगे। वे अगली बैठक में इस पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

मॉल व शोरूम भी रखे जाएं बंद
संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल ने कहा कि सभी दुकानदाराें से सुझाव लिए हैं। सभी रविवार काे बाजार बंद रखने पर सहमत हैं। हर महीने सभी रविवार काे बाजार बंद नहीं रहने चाहिए। संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान राजेश सूरी ने कहा कि प्रशासन को अगर सभी रविवार काे बाजार बंद रखने हैं तो किसी भी कंपनी शाेरूम को नहीं खुलना चाहिए। सुविधा, मित्तल माॅल और पीवीआर में भी दुकान बंद रहनी चाहिए। यही नहीं शहर की बाहरी काॅलाेनियाें में काेई बाजार नहीं खुलने चाहिए। जिनमें कृष्णपुरा बाजार, माॅडल टाउन की लाल टंकी मार्केट, जाटल राेड, तहसील कैंप व नूरवाला के बाजार भी शामिल हैं। सिर्फ खाने-पीने के सामान की दुकानें ही खुली रहनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें