फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीवरेज की मुख्य लाइन धंसी, आधे शहर की जलनिकासी पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एक बार फिर से आधे शहर की जलनिकासी पर फिर से सकंट के बादल छा गए हैं। सेक्टर 29 पार्ट-2 में चौथी बार शहर की सीवरेज निकासी की मुख्य लाइन धंस गई है। इससे करीब 50 फुट चौड़ा और 25 फुट गहरा गड्ढा हो चुका है। इस गड्ढे में पेड़ तक समा गए हैं।
निगम अधिकारियों ने सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया। अब इस गड्ढे की खोदाई कर इससे मिट्टी बाहर निकालने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद ही करीब 30 फुट नीचे से जाने वाली मुख्य सीवर लाइन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जमीन धंसने से एक बड़ा हादसा तो टल गया है लेकिन आधे शहर की निकासी ठप होने का खतरा बरकरार है। हालांकि निगम ने इस एरिया में करीब 300 मीटर लाइन को नई सीआईपीपी तकनीक से बदलने का फैसला तो किया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी तीन बार सेक्टर 29 पार्ट-2 में ही ये लाइन करीब 500 मीटर के एरिया तीन बार धंस चुकी है। तीनों बार निगम ने चलती लाइन में स्टील और कंक्रीट से इसको रिपेयर करने का काम किया है। अब निगम अधिकारियों ने फैसला लिया है कि इस लाइन को रिपेयर कराने की बजाए 300 मीटर में सीआईपीपी मैटेरियल तकनीक से नई पाइप लाइन ही बिछाएंगे।
हैरानी की बात ये है कि नई लाइन को मौजूदा लाइन के अंदर डाला जाएगा वो भी चालू स्थिति में। इसके लिए बाहर से एजेंसी और एक्सपर्ट बुलाए जा रहे हैं। करीब 30 साल पुरानी इस लाइन के डिजाइन से लेकर उसकी गुणवत्ता शक्ति भी अब पूरी हो चुकी है। विशेष तौर पर बबैल नाके से लेकर सिवाह सीटीपी प्लांट तक इस लाइन को बदलने की जरूरत है।
अगर ये लाइन ध्वस्त होती है तो छह फुट की गोलाकार इस पाइपलाइन के प्रेशर का गंदा पानी शहर की सड़कों पर भरने में चंद मिनट का ही समय लेगा। वहीं, बार बार जमीन धंसने की वजह से यहां बड़ा हादसा हो सकता है। हाई प्रेशर से चालू इस लाइन पर खड़े होकर काम करने वाले मजदूरों के लिए भी ये जान जोखिम में डालने का काम है।
इस लाइन पर विशेष तौर पर जीटी रोड से पूर्व की ओर वाले एरिया में बसे वार्ड नंबर एक से लेकर 14 तक और जीटी रोड से पश्चिम की ओर वार्ड 15 व 16 की निकासी निर्भर करती है। पुरानी शहर की मुख्य सीवर लाइन जीटी रोड से होते हुए सनौली रोड से गुजरते हुए बबैल नाका तक जाती है। यहां से बाईपास के सहारे सिवाह एसटीपी प्लांट तक जाती है। बबैल रोड से लेकर सिवाह तक इसकी लंबाई करीब 11 किलोमीटर की है।
एक साल में चौथी बार धंसी जमीन
पिछले एक साल के दौरान ये लाइन चौथी बार धंसी है। सबसे पहले अगस्त 2023 फिर अक्तूबर 2023 फिर जनवरी 2024 और अब अगस्त 2024 में निगम की ये सीवर लाइन लीक होने से जमीन धंस चुकी है। हालांकि निगम ने फिर से धंसी जमीन और मिट्टी को निकालने के लिए जेसीबी और पोकलेन मशीनें मंगवाई हैं, जिनसे आसपास की मिट्टी हटाई जाएगी। इसके बाद लीक लाइन के पूरे हिस्से को नई सीआईपीपी तकनीक से बदला जाएगा। इसमें सीवर लाइन के चार मैनहोल के बीच की दूरी के आगे और पीछे वाले हिस्से की लाइन को बदलने की प्राथमिकता रहेगी।
सीएम के संज्ञान में मामला : प्रमोद विज
विधायक प्रमोद विज का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों से बबैल रोड से लेकर सिवाह तक पूरी लाइन को बदलने का प्रस्ताव पूछा तो उन्होंने करीब 75 करोड़ का अनुमान बताया। इस विषय को मैने मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाल दिया है। अब निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एसई से लेकर चीफ इंजीनियर को साथ लेकर मुख्यमंत्री के सामने इस प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन दें। इसके बाद मैं खुद मंगलवार को सीएम से इसी विषय को लेकर मिलूंगा। जितना जल्दी होगा समस्या का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन



सेक्टर 29 पार्ट- 2 की सीवर लाइन फिर से धंसने का मामला सामने आया है। मौके पर टीम समेत पहुंचकर पड़ताल की जा रही है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। - राजेश कौशिक, एक्सईएन, निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें