फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग लड़की लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शांति नगर से एक 14 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक कोठी में बर्तन साफ करने गई थी। पिता ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
सनोज पाेसवाल ने माॅडल टाउन थाना पुलिस को बताया कि वह गांव महराणा करहरा कोठी, जिला पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला है। हाल में शांति नगर में किराये पर रहता है। उसके पास चार बेटी और एक बेटा है। दूसरे नंबर की 14 साल की बेटी मनीषा आठ अगस्त सुबह करीब सात घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कोठी में बर्तन साफ करने के लिए गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद घर नहीं लौटी। उसने उसको आसपास की काॅलोनी, शहर व जानकारों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर लड़की की तलाश में जुट गई है।
काम पर गया युवक नहीं लौटा
डालचंद्र ने चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव चौपरा, जिला काशगंज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और कृष्णा गार्डन के पास किराये पर रहता है। उसका 32 वर्षीय भाई अरविंद भी वहीं पर अपने बच्चों सहित रहता है। अरविंद आठ अगस्त को सुबह करीब सात बजे घर से काम के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। उसने पुलिस से लापता भाई को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है।






घर से निकली विवाहिता लापता

थाना सेक्टर 29 पुलिस को राजेंद्र निवासी नांगल खुर्द सोनीपत हाल निवासी नजदीक रेलवे फाटक सिवाह किरायेदार ने बताया कि उसकी 41 वर्षीय पत्नी आठ अगस्त सुबह नाै बजे पर घर से काम के लिए अनाज मंडी पानीपत में गई थी। वह अब तक वापस नहीं आई है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लापता युवक का सुराग नहीं
थाना तहसील कैंप पुलिस को लख्मीचंद निवासी बडौत जिला बागपत उत्तर प्रदेश हाल निवासी देशराज कॉलोनी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। उसका छोटा बेटा 24 वर्षीय विकास पांच अगस्त सुबह किसी को कुछ बताए कहीं चला गया है। वह पिछले छह साल से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह पहले भी घर से चला जाता था लेकिन वापस आ जाता था लेकिन अब बार वापस नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें