पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिन्हें मेरिट या अन्य कारणों से पहले दाखिला नहीं मिल पाया था। इग्नू देशभर में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्रदान करता है। यहां केवल डिग्री आधारित कार्यक्रम ही नहीं बल्कि कौशल विकास और रोजगार उन्मुख कोर्स भी उपलब्ध हैं, जो विशेष रूप से स्वरोजगार और ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। संवाद