फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 503457 बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Wed, 03 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 503457 बच्चों और 32285 किशोरियों का एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। यह आकड़ा करीब 98 प्रतिशत तक रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 अगस्त को विश्व कृमि दिवस मनाया था। इस दिन लगभग 84 प्रतिशत बच्चों व किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। विभाग ने सोमवार को अंतिम दिन शेष बच्चों व किशोरियां को गोलियां खिलाईं। विभाग ने 98 प्रतिशत बच्चों व किशोरियों को ही गोली खिलाने का दावा किया है।मंगलवार को मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके आर्य मॉडल स्कूल में मोप अप दिवस पर गोलियां खिलाई गईं और बच्चों के दांतों की भी जांच की गई। प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी, राजकीय व निजी स्कूलों व कॉलेजों में एल्बेंडाजोल खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग का साप्ताहिक कार्यक्रम रहा। जिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस 26 अगस्त से दो सितंबर तक चला। इसके अंतर्गत मंगलवार को मोप अप दिवस मनाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें