फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भगवान जगन्नाथ के जयघोष से गूंजी औद्योगिक नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। श्री जगन्नाथ रथयात्रा के 131वें महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। 108 दीयों से महाआरती और 11 कन्याओं द्वारा शंखनाद के बाद यात्रा गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान सतीश गोयल ने बताया कि रथ को कोलकाता से लाए गए फूलों और रंगीन लाइट से सजाया गया था। यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर में सुबह पूजन किया गया। दोपहर में भगवान को गर्भगृह से निकालकर व्यासपीठ पर झूले में विराजमान कराया गया। सभी ने भगवान का पूजन किया। रथ यात्रा का शहरवासियों ने रास्तों और छतों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान जहां से गुजरे वहां भक्ति का माहौल बन गया। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र भगवान जगन्नाथ का चेहरा और मुकुट रहा।
इस दौरान भक्तों में रथ खींचने को लेकर उत्साह दिखा। जिसे जहां मौका मिला उसने रथ को हाथ लगाया। मान्यता है कि इससे मोक्ष का मार्ग सरल होता है। यात्रा मंदिर से शुरू होकर अमन भवन चौक, गुड़मंडी, मेन बाजार, कलंदर चौक, वाटर पंप, देवी मंदिर, सलारगंज गेट, राजपुताना बाजार से होते हुए वापिस मंदिर पहुंची। रास्ते में भगवा झंडे लगाए गए। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। कीर्तन मंडली द्वारा भजन-कीर्तन किया गया। यात्रा से पहले समाजसेवियों और भक्तों ने रथ खींचने, घोड़े और जुए को लेकर बोली लगाई। बोली के आधार पर सेवा का अवसर मिला। बोली की राशि सार्वजनिक नहीं की गई। भक्तों में ठंडा पानी, चावल का प्रसाद वितरित किया गया। मुख्यातिथि शहरी विधायक प्रमोद विज, शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी रहे। स्वामी मुक्तानंद महाराज ने अपना आशीर्वाद दिया। यात्रा में भगवान गणेश, शंकर, हनुमान और माता की झांकियां भी शामिल रहीं। इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश जैन, सुनील गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें