फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बजरंग बली के जयघोष से गूंजी औद्याेगिक नगरी

विज्ञापन
शोभायात्रा में भजनों पर थिरकते हनुमान स्वरूप और अन्य भक्तजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर औद्योगिक नगरी पानीपत वीर हनुमान के जयघोष के साथ गूंज उठी। शहर में चारों तरफ बाबा के भजनों का गुणगान किया और हर कोई बाबा के दर्शन को आतुर दिखा। शोभायात्राओं से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
शाम को सवा सात बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान स्वरूप और भक्तों ने नाच गाकर सबको भक्ति से सराबोर किया। श्री अवध धाम हनुमंत जन्मोत्सव शोभायात्रा और हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा देवी मंदिर से शोभायात्रा निकाली। वहीं लखदातार समिति द्वारा मुल्तान भवन मॉडल टाउन में शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

महिलाओं ने एक साथ मंगल कलश धारण किए और करीब सवा सात बजे सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद मंदिर में महाआरती की। शोभायात्रा में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, अरुण दास महाराज, मुक्तानंद महाराज, राघवेंद्र भारती, सीताराम महाराज, दाऊजी महाराज व राधे-राधे महाराज का सानिध्य मिला। गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि सनातन का गौरव सदा से बना हुआ है। हनुमान भक्ति, सेवा, गुरु निष्ठा, इष्ट निष्ठा, कर्तव्य, सेवा का दृश्य हनुमान में देखा जा सकता है। लखदातार सेवा समिति द्वारा पहली बार मॉडल टाउन में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मॉडल टाउन स्थित मुल्तान भवन से प्रारंभ होकर सनातन धर्म मंदिर, न्यू टाउनशिप क्लब, कृष्णा कृष्णा ज्वेलर्स, गोल चक्कर, रामलाल चौक, असंध रोड, हरिबाग कॉलोनी, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, अनेजा पेट्रोल पंप, विधायक निवास, छाबड़ा स्वीट्स, निकिताशा चौक, टेम्पस, लाल टंकी मार्किट व गुरुद्वारा से होते हुए मुल्तान भवन पहुंची। यहां महाआरती और आतिशबाजी की। मुख्यातिथि विधायक प्रमोद विज के पुत्र राहुल विज, मेयर कोमल सैनी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र दूहन रहे।
विज्ञापन

कहीं जल का छींटा तो कहीं बांधा कलावा : शोभायात्रा में मेहंदीपुर धाम से लाए जल का छींटा भक्तों पर लगाया गया। साथ ही सालासर से आई अखंड धोने की भभूत का भी तिलक किया गया। वहीं लोगों ने हनुमान की छड़ी पर कलावा बांधा।
मुल्तान भवन में 108 दीपों से महाआरती की। सीता रसोई से भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ। श्याम बाबा के रथ आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें