फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गणेश मंदिर में जयपुर से पहुंची मूर्ति, एक जून को होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भाटिया कॉलोनी स्थित श्री गणेश मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक से सात जून तक आयोजित किया जाएगा। रविवार को मंदिर में जयपुर से गणेश भगवान, श्री राम पंचायत दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, हनुमान की मूर्तियां लाई गई हैं। मंदिर की नींव गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने नौ फरवरी 2023 में रखी थी। अब वे ही मंदिर का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज रहेंगे। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को जल्द ही कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। ये जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के खजांची सतीश फुटेला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय और बनारस से पांच पंडित, चित्रकूट से तीन पंडित और दो पंडित पानीपत के सानिध्य में किया जाएगा। यह मंदिर पांच कॉलोनियों को जोड़ता है। मंदिर में गणेश भगवान के साथ अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी। सभी मूर्तियां रविवार को जयपुर से लाई गई। सात दिवसीय कार्यक्रम में दिन के समय कीर्तन भी होगा। मंदिर की नींव रखने वाले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ही मंदिर का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर समिति प्रधान बलदेव गांधी, हरीश बंसल, जोगिंदर कुंडू और जोगिंदर गाबा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें