फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी ने तपाया, बिजली ने रुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-पानीपत। गर्मी में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। 44 डिग्री तापमान में लोगों को तपाना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ बिजली के आठ-आठ घंटे के कटों ने भी लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। बिजली निगम के परिचालन कार्यालय में रोजाना दो हजार तक बिजली की शिकायतें पहुंच रही हैं। इनमें 250 से 300 तो सिर्फ इंक्वायरी की शिकायतें होती हैं, जिसमें जिले वासी ये पूछते हैं कि आखिर बिजली कब आएगी?
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोगों को राहत देने के लिए बिजली निगम ने हेल्पलाइन नंबर तो जारी किए हैं लेकिन ज्यादा शिकायतों की वजह से कई बार ये नंबर भी जवाब दे जाते हैं। वहीं, बिजली निगम ने रात के समय उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान करने के लिए अधिकारियों की रोटेशन वाइज 30 जून तक ड्यूटी भी लगाई है, बावजूद लोगों को गर्मी और बिजली की परेशानी से राहत नहीं मिल पाई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले के बिजली उपभोक्ता बिजली शिकायत निगम के हैल्पलाइन नंबर 1912, 18001801550, 9354919021 व 22 पर कर सकते हैं।
बिजली निगम बिलों को तो उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज रहा है लेकिन बिजली कट होने और उसके समाधान करवाने में लगने वाली सूचना लोगों के मोबाइल पर नहीं पहुंचती। जिससे लगने वाले अघोषित कट लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। इससे शहरी एरिया के साथ ग्रामीण अंचल के जगमग गांव भी अछूते नहीं है। पिछले शुक्रवार को आए चक्रवाती तूफान के बाद से अब तक ग्रामीण अंचल के खेतों में बिजली सप्लाई का काम चालू नहीं हो सका। अभी तक बिजली निगम का ये काम जारी है।
विज्ञापन

तूफान से प्रभावित हुई सप्लाई की बात करें तो 11 मई काे सबसे कम 49.50 लाख यूनिट की खपत दर्ज की गई थी। इसके बाद 12 मई काे 84.96 लाख यूनिट और 14 मई का 97.54 लाख यूनिट बिजली की खपत पहुंची। 14 मई को करीब 98 लाख यूनिट, 15 मई काे 102 लाख यूनिट, 16 मई काे 103 लाख यूनिट, 17 मई काे 105 लाख यूनिट, 18 काे मई काे 109 लाख यूनिट, 19 मई काे 113 लाख यूनिट, 20 मई काे 115 लाख लाख यूनिट तक बिजली की खपत हो चुकी है।
वर्जन:
जिले भर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति देने के काम को निगम अधिकारी बखूबी निभा रहे हैं। कई बार गर्मी ज्यादा होने और बिजली की खपत बढ़ने से हुए ओवरलोड के कारण बिजली उपकरणों में फॉल्ट आ जाते हैं। इनमें केबल से लेकर ट्रांसफार्मर तक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं, जिनकी तुंरत प्रभाव से रिपेयरिंग करवाकर सप्लाई चालू की जाती है। उपभोक्ताओं को बिजली की शिकायत हेल्पलाइन पर भी देनी चाहिए। ताकि उसका समाधान हो सके। रात के समय बिजली संकट की परेशानी के समाधान को लेकर अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी तक लगाई गई है।
विज्ञापन

आदित्य कुंडू, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें