पानीपत। शहर के एक कॉलोनी से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह घर से बैंक जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। उसके पिता ने किला पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह तीन बेटों व तीन बेटियों का पिता है। उसकी 19 वर्षीय बेटी सोमवार दोपहर को घर से सेठी चौक के पास बैंक में जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा।
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur