पानीपत। गांव शेरा में दूसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई युवती की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती 17 नवंबर बंदरों के डर से हड़बड़ा कर छत से गिर गई। उसको परिजनों ने निजी अस्पताल में उसे दाखिल कराया था। मतलौडा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है।
गांव शेरा निवासी खुशी पुत्री राजेश दो भाई बहनों में बड़ी थी। वो 17 नवंबर को धूप सेकने के लिए छत पर बैठी थी। अचानक छत पर बंदर आ गए। वो भागने के प्रयास में हड़बड़ाहट में दूसरी मंजिल से नीचे गली में गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से वो बेहोश हो गई। परिजनों ने उसको बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां सोमवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।