फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवती ने ज्वेलर्स से दोस्ती कर 74 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हलवाई हट्टा निवासी एक सुनार को युवती ने दोस्ती के जाल में फंसा लिया। ऑर्डर पर कमीशन का लालच देकर उससे 74 हजार रुपये ठगी कर ली। युवती ने खुद को एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताया था। पीड़ित ने आरोपी युवती के खिलाफ मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




हलवाई अट्टा जैन मोहल्ला निवासी प्रवीन वर्मा ने बताया कि उनकी श्री श्याम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उसके पास फेसबुक से एक युवती का मैसेज आया। उनकी बातचीत शुरू हुई। युवती ने बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती है। जिसके बाद युवती ने उसे टेलीग्राम पर मैसेज किया। जिसने अपना टारगेट पूरा करने में मदद करने के लिए कहा। युवती ने उससे कहा कि वह ऑर्डर करेगा तो उसे कमीशन मिलेगा। उसने आठ हजार रुपये का एक ऑर्डर किया, जिसमें उसे 150 रुपये का कमीशन मिला। उसके बाद युवती ने उससे 21499 रुपये का एक मोबाइल ऑर्डर कराया, वह ऑर्डर नहीं पहुंचा और न ही उसे कमीशन मिला। युवती ने उसे दोबारा ऑर्डर करने पर पूरी पेमेंट वापस आने की बात कही। जिसके बाद उसने 30 हजार रुपये का एयर कंडीशनर ऑर्डर किया। 22490 रुपये की एक अलग से पेमेंट की। इस तरह युवती ने उससे करीब 74 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें