फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों में 26 को जारी होगी पहली प्रोविजनल मेरिट सूची

Wed, 10 Jun 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि पंजीकरण करवा चुके विद्यार्थियों को पहली मेधा सूची के लिए अब 16 दिन अधिक इंतजार करना होगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल में संशोधन किया है। इसके अनुसार अब पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 10 जून की बजाय 26 जून को जारी की जाएगी।

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को ओटीपी आधारित प्रणाली के माध्यम से 17 जून तक सुधार सकेंगे, जबकि दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन 22 जून तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद 26 जून को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची और 27 जून को पहली फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग के पश्चात कक्षाएं शुरू होंगी।



संशोधित शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: 07 मई से 15 जून तक

दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन: 09 मई से 22 जून तक



प्रथम चरण काउंसलिंग

प्रोविजनल मेरिट सूची: 26 जून

फाइनल मेरिट सूची: 27 जून

फीस जमा: 28 जून से 01 जुलाई



द्वितीय चरण काउंसलिंग

प्रोविजनल मेरिट सूची: 02 जुलाई

फाइनल मेरिट सूची: 03 जुलाई

फीस जमा: 04 से 07 जुलाई



तृतीय चरण काउंसलिंग

पहली व दूसरी काउंसलिंग में वंचित आवेदकों की फिजिकल काउंसलिंग: 09 जुलाई

पंजीकरण पोर्टल पुनः खोला जाएगा: 10 जुलाई

100 रुपये विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग: 11 से 17 जुलाई

100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित फिजिकल काउंसलिंग: 18 से 24 जुलाई



प्रवेश नियम और दिशा-निर्देश

प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आधारित आय सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा।



पंजीकरण के छह दिन शेष, विद्यार्थियों में बढ़ी बेचैनी

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ रही है। शहर के चार प्रमुख कॉलेजों में अब तक 11 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें आर्य कॉलेज में 3300, एसडी कॉलेज में 3100, आईबी कॉलेज में 2800 तथा देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में 2000 से अधिक आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन






कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 जून को पूरी हो जाएगी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। - डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें