फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर जाकर शराब पीने से रोका तो कलयुगी पिता को बेटे ने पेट में मारा चाकू, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निंबरी में एक बुजुर्ग पिता ने बेटे को शराब पीने से रोका तो उसने पिता के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने आई मां के साथ भी बेटे ने मारपीट की और घर से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टर ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना सदर के क्षेत्र गांव निंबरी निवासी रणधीर सिंह (62) ने बताया कि उनका बड़ा बेटा संदीप रविवार रात करीब सात बजे शराब पीकर घर आया। इस बीच वह फोन पर अपने साथियों को दोबारा कार निकालने की बात कहने लगा। संदीप की पत्नी ने उसे जाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। वह बीच बचाव करते हुए बेटे को कमरे में लेकर जाने लगा, लेकिन बेटे ने धक्का दे दिया और रसोई से चाकू लेकर आया। कमरे में आते ही संदीप ने पिता के पेट में चाकू से वार कर दिया। शोर सुनकर छोटा बेटा दीपक व अन्य परिजन आ गए। बेटे संदीप को पकड़ने लगे तो वह उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। खून बहता देख परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
- पिता कार चालक तो आरोपी बेटा ट्रक ड्राइवर
घायल पिता रणधीर ने बताया कि वह कई साल से प्राइवेट कार चलाते हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा संदीप ट्रक ड्राइवर है। वहीं छोटा बेटा दीपक मजदूरी करता है। पत्नी गृहिणी है। संदीप ने जिस समय हमला किया वह शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन

- शराब पीकर करता था मारपीट, इसलिए अलग रहते हैं
रणधीर सिंह ने बताया कि मामूली कहासुनी पर अक्सर संदीप शराब पीकर मारपीट करता था। संदीप शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने उसके भविष्य को देखते हुए कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। लगातार हो रही मारपीट और झगड़े के कारण ही वह अपनी पत्नी व छोटे बेटे के साथ संदीप से अलग रहता है।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल पिता के बयान पर आरोपी बेटे संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, धरपकड़ के प्रयास जारी हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई पवन कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें