फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी में गया परिवार, चोरों ने घर से हजारों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। तहसील कैंप के विकास नगर में चोरों ने एक घर को उस समय निशाना बनाया जब रात को परिवार एक शादी समारोह में गया था। परिवार के जाने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर घर से हजारों का सामान चोरी कर लिया। जब परिवार शादी से वापस आया तो चोरी होने का पता चला। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

थाना तहसील कैंप पुलिस को दी शिकायत में सतीश निवासी विकास नगर, तहसील कैंप नजदीक शिव मंदिर ने बताया कि वह एक मई को अपनी पत्नी के साथ शादी में गया था। वे अगली सुबह करीब पांच बजे जब शादी से लौटे तो उनके घर का ताला टूट हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो उनके घर से चोर एक सिलाई मशीन, एक गैस सिलिंडर और 45 सूट चोरी कर ले गए। उसके बाद उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई। वह उसे लेकर अस्पताल चला गया। इसके बाद शनिवार को इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें