फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संयुक्त व्यापार मंडल के उपप्रधान के परिवार हमला, कार के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में कलंदर चौक पर संयुक्त व्यापार मंडल के उप प्रधान चंद्र सहगल के बेेट और परिवार पर शुक्रवार देर रात को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी पक्ष भी व्यापारी वर्ग से ही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों ने थाने पर पहुंचकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार मंडल के उप प्रधान चंद्र सहगल सराफ हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को उनका बेटा सुमित उनकी पत्नी पूजा और तीन बच्चे कार में सवार होकर तहसील कैंप स्थित ससुराल जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। बड़ी मुश्किल सुमित ने वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। तुरंत ही इसकी सूचना किला थाना पुलिस को दी गई।
आरोप है कि पुलिस ने सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद शनिवार को व्यापार मंडल के व्यापारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उधर, पुलिस का कहना है कि तुरंत ही टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वारदात की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। कार गली में खड़ी एक स्कूली में लग गई थी। जिस कारण दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। शनिवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। जहां पर दोनों ने पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

-किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि व्यापारी की कार की साइड स्कूटी में लगने से कहासुनी हुुई थी। दूसरा पक्ष भी व्यापारी वर्ग से ही है। जिस कारण दोनों ने पक्षों का आपस में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें