फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार ने 1996 में खरीदी थी जमीन, अब कंपनी कर रही अपना दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। निजामपुर गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में किसान की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्होंने 1996 में यह जमीन खरीदी थी। एक साल पहले कंपनी ने अपना फ्रंट बताकर उनकी जमीन पर अपना दावा कर दिया था। प्रशासन ने भी जमीन की निशानदेही की थी। एक साल से यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा नफे सिंह ने बताया कि बिजेंद्र और उसके दो भाइयों ने 1996 में दो एकड़ जमीन खरीदी थी। जिस पर उसी समय से खेती करते आ रहे थे। उस जमीन पर अलग से रास्ता भी था। साथ ही उन्होंने ट्यूबवेल भी लगा रख था। इस जमीन के पास ही उनकी अपनी पैतृक जमीन भी है जिस पर बाग लगा रखा है। इसी जमीन के पास ही रियल एस्टेट कंपनी ने जमीन का अधिग्रहण किया था। नफे सिंह का कहना है कि कंपनी उनकी जमीन पर भी अपना दावा कर रही है और कब्जा करना चाहती है। प्रशासन ने भी इस जमीन की निशानदेही की थी। जिसमें फ्रंट की जमीन को कंपनी का बता दिया गया था। जिस पर एक साल से विवाद चल रहा है। यह मामला एक साल से हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

बॉक्स
तीन दिन पहले थाने पहुंचा था मामला
नफे सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले कंपनी ने ट्रैक्टर से ट्यूबवेल के कमरे को तोड़ना शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत थाना सेक्टर-13 17 में ही थी। उस समय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया था और दोनों पक्षों को जमीन में कुछ भी करने से रोक दिया था लेकिन जब वह थाने से वापस खेत पर पहुंचे तो कंपनी के कर्मचारियों ने उनके ट्यूबवेल को ध्वस्त कर उसमें मिट्टी डाल दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को भी थाने से छोड़ दिया था। किसान की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मंगलवार को दिनभर मौके पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


बॉक्स
वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल
मृतक किसान की झुलसी हालत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें किसान कंपनी के कर्मचारी पर आरोप लगा रहे है। पुलिस ने वीडियो भी अपने कब्जे में ले ली है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें