पानीपत। सेक्टर-12 के व्यापारी यशपाल गर्ग से ढाई करोड़ की रंगदारी की साजिश अमेरिका में बैठे आरोपी ने रची थी। वहीं से प्रदेश की एक जेल में बंद एक गैंग के मुखिया के माध्यम से शहरमालपुर निवासी प्रमीत काे हथियार मुहैया कराए थे।
प्रमीत ने हथियार आने के बाद वारदात में देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन काे रुपयाें का लालच देकर अपने साथ शामिल किया था। पुलिस ने मुठभेड़ में गाेली लगने से घायल चाैथे आरोपी प्रमीत काे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया में सामने में आया कि आरोपी के अमेरिका में संपर्क में है।
सेक्टर-12 के यशपाल गर्ग को 18 दिसंबर को व्हाट्सएप काॅल कर ढाई करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसे व्हाट्सण्प पर भी ऑडियाे मैसेज आया था। पुलिस की जांच में विदेशी नंबर मिला था। सीआईए-वन और एसटीएफ सोनीपत की टीम ने रविवार देर रात को इसराना-कारद रोड पर मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को काबू किया था।
एक आरोपी प्रमीत के पैर में गोली लगी थी। उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। शहरमालपुर के देवेंद्र उर्फ बिंद्रा, साहिल व अमन को गिरफ्तार किया था। तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपियाें के पास से दो देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, चार मोबाइल और मौके से सात खाली खोल बरामद किए थे। ब्यूरो