समालखा। श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब की ओर से आयोजित रामकथा के समापन पर रामलीला मैदान में हवन का आयोजन किया गया। आचार्य लखन शांडिल्य और तरुण शांडिल्य ने हवन कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता दीपक चोपड़ा और सुभाष कुहाड़ ने हवन में आहुति डालकर समाज की समृद्धि की कामना की। वहीं देर शाम को कलाकारों ने राजतिलक की परंपरा का मंचन किया। जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
इस अवसर पर दीपक चोपड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा धार्मिक आयोजनों में ही बसती है। ऐसी कथाएं समाज को एकजुट करने का कार्य करती हैं। यज्ञ अग्नि की ज्योति और वेद मंत्रों का समन्वय हर किसी के हृदय में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है। आचार्य लखन शांडिल्य व तरुण शांडिल्य ने कहा कि हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि पर्यावरण और मनुष्य दोनों की शुद्धि का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में धर्म, संस्कार और परंपराओं को अपनाकर समाज के आदर्श नागरिक बनें। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन लालचंद चोपड़ा, प्रधान नरेश चोपड़ा, उप प्रधान ललित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बलदेव चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नितिन चोपड़ा, सचिव दीपक मल्होत्रा, केसर महिंद्रा व श्यामलाल मेहरा मौजूद रहे।