पानीपत। पुराना गोहाना रोड स्थित गोल्डन शोरूम मैनेजर ने कर्मचारी को चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी चोरी से माल रिक्शा में लोड करा रहा था। मैनेजर ने जब तक पुलिस को सूचना दी तो वह भाग गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुराना गोहाना रोड स्थित गोल्डन शोरूम के मैनेजर राधे श्याम ने बताया कि शोरूम में करीब 25 कर्मचारी काम करते है। शोरूम में पश्चिम बंगाल के जिला हावड़ा के गांव बैलूर निवासी संतोष 15 साल से शोरूम में पैकिंग यूनिट में काम करता है। पांच जून को एक कंपनी को माल भेजने व बिल तैयार करने की जिम्मेदारी संतोष को दी गई थी। संतोष शाम के समय बिल काटकर माल रिक्शा में लोड करा चुका था। उसने शक होने पर पैक हुए बोरे को खोलकर देखा तो बिल से ज्यादा चार कपड़े के रोल (780 मीटर कपड़ा) मिला।