फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा पति समेत छह लोगों के खिलाफ दी शिकायत

Sat, 31 Jan 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, ससुर, सास, ननद और देवर सहित बिचौलिये के खिलाफ थाना किला में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दहेज के लिए बंधक बनाकर नौकर की तरह उससे कार्य कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी सात दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ निवासी सुधीर के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे और बाइक समेत अन्य सामान भी दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पहुंचते ही पति ने बुलेट बाइक, सास-ससुर और देवर-ननद ने सोने की चेन और अंगूठियों की मांग शुरू कर दी। महिला पर उसका देवर गंदी नीयत रखता था और अश्लील इशारे करता था। जब उसने यह बात अपने पति को बताई तो उन्होंने उसे ही खरी-खोटी सुनाई। महिला ने बताया कि करीब ढाई साल तक मारपीट करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया गया, इसके बाद महिला ने जब बिचौलिये बॉबी को आप बीती बताई तो उसने समझौता कराने के नाम पर उससे 10 हजार रुपये की मांग की। थाना किला पुलिस के प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें